मेरठ 4 दिसंबर (आरएनएस )। विद्या ग्लोबल स्कूल ने स्केटाथॉन 2025: कौशल, गति और खेल भावना के भव्य उत्सव का आयोजन 4 दिसम्बर को विद्या ग्लोबल स्कूल स्केटिंग ट्रैक पर बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्साही युवा स्केटर्स ने रोलर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत फुर्ती, आत्मविश्वास और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम रेस से ही पूरा मैदान ऊर्जा, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से भर गया था, जहाँ छात्र दृढ़ निश्चय के साथ ट्रैक पर कौशलपूर्ण रूप से दौड़ते नजऱ आए।
दिन का मुख्य आकर्षण रहा प्रतिष्ठित बेस्ट स्केटर ट्रॉफी, जिसे अद्विक सिंह को उनके अद्वितीय प्रदर्शन, शानदार नियंत्रण और उत्कृष्ट स्केटिंग कला के लिए प्रदान किया गया। उनकी सटीकता, संतुलन और निरंतरता ने निर्णायकों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। टॉप पोजि़शन हासिल करने वाले विजेता में छात्रा आर्या, रियांश, ऋषभ राणा, अद्विक सिंह और आद्या, जिन्होंने अद्भुत गति और संतुलन के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
फस्र्ट रनर-अप स्थान पर छात्र गौरी, आरव राणा, अर्णव राणा, अनंत मलिक और अनिष्का गोयल, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रयासों और दृढ़ता से सभी को प्रभावित किया। सेकंड रनर-अप का स्थान छात्र यथार्थ, आर्यंश, नायवन, प्रणिका, अयांश और लिखिता प्राप्त किया, जिन्होंने अपने प्रयासों और जुनून से प्रतियोगिता में ऊर्जा भर दी।
अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करते हैं। स्केटाथॉन 2025 विद्या ग्लोबल स्कूल में दृढ़ संकल्प, कौशल और युवा उत्साह का एक शानदार और यादगार प्रदर्शन बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

