लखनऊ 4 दिसंबर (आरएनएस ) के थाना मडिय़ाव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो रिक्शा में बैठाकर राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कराने और नकदी लूटने वाले सक्रिय गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 14,400 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गैंग के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में कड़ी कार्रवाई की गई है।घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 दिसंबर को सीतापुर निवासी योगेन्द्र ने थाना मडिय़ाव में शिकायत दर्ज कराई कि चार ऑटो सवार बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर धमकाया, 2,000 रुपये लूट लिए और उनके मोबाइल से 28,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रांसफर की गई राशि अमित कुमार नामक व्यक्ति के पेटीएम बिजनेस अकाउंट में गई है। पूछताछ में पता चला कि रकम हिमांशु नाम के युवक ने अपने साथी से डलवाई थी। सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ढ्ढढ्ढरू तिराहे के पास पहुंची और एक संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर उसमें बैठे चार लोग भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर धर-दबोचा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हिमांशु, सुमित शर्मा, वीरू और इमरान के रूप में हुई। चारों ने पूछताछ में कबूल किया कि इन्होंने ही पीडि़त को ऑटो में बैठाकर मारपीट की थी, मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कराए थे और नकदी लूटी थी। बरामद धनराशि उसी घटना से संबंधित है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर केस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है तथा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मडिय़ाव पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

