लखनऊ 4 दिसंबर (आरएनएस ) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश की 403 विधानसभाओं के 1,62,486 मतदेय स्थलों पर पंजीकृत 15 करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाताओं में से लाखों लोगों के नाम अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृतकÓÓ श्रेणी में डालकर डिलीट किए जाने की तैयारी की जा रही है।सपा का आरोप है कि बीएलओ पिछड़ा, अति पिछड़ा, मुस्लिम और दलित बहुल क्षेत्रों में मतदाताओं को आवश्यक गणना प्रपत्र का पूर्ण वितरण और संग्रह नहीं कर रहे हैं। जिन मतदाताओं को फॉर्म दिया ही नहीं गया, उनके नाम बीएलओ द्वारा मनमाने ढंग से अवैध श्रेणियों में डालकर फॉर्म भरकर जमा कर दिए गए हैं। पार्टी का कहना है कि इस तरह 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में ऐसे लाखों मतदाता डिलीट पाए जाएंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि दोबारा सत्यापन कराकर वास्तविक मतदाताओं के फॉर्म नियमानुसार भरवाए जाएं, ताकि एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी रूप से पूरी हो सके।प्रयागराज जिले का विस्तृत उदाहरण देते हुए सपा ने बताया कि यहां कुल 46,92,860 मतदाताओं में से 2,94,895 मतदाताओं के नाम गलत तरीके से अनुपस्थित या मृतक जैसी श्रेणियों में डालकर प्रपत्र जमा कर दिए गए हैं। प्रतापपुर, हंडिया, सोरांव, मेजा, फाफामऊ, करछना, शहर पश्चिमी, शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी, बारा और कोरांव जैसी विधानसभाओं में हजारों मतदाताओं के नाम कटने की बात दर्ज की गई है।इसी प्रकार, कानपुर महानगर में भी सीसामऊ, गोविंद नगर, किदवई नगर, कैन्ट और आर्यनगर विधानसभाओं के लगभग ढाई लाख मतदाताओं को अवैध श्रेणियों में डालकर फॉर्म जमा कर दिए गए हैं। पार्टी का आरोप है कि मुस्लिम, दलित और गरीब झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में बीएलओ फॉर्म ही वितरित नहीं कर रहे और जानबूझकर मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश चल रही है।कन्नौज जिले के तिर्वा विधानसभा में दो मतदेय स्थलों के कुल 932 मतदाताओं को इसी प्रकार गलत श्रेणी में डालकर फॉर्म सबमिट किए गए हैं, जबकि वे सभी अपने पते पर निवास कर रहे हैं। प्रयागराज शहर पश्चिमी में मतदेय स्थल संख्या 186 पर 2003 की सूची में 1503 मतदाता दर्ज थे, लेकिन नई सूची में यह संख्या घटकर मात्र 360 रह गई—1143 मतदाता अचानक ‘लापताÓ हो गए।सपा ने सम्भल जिले का भी मामला उठाया, जहां बीएलओ मतदाताओं पर दबाव बनाकर 4 दिसंबर 2025 तक हर हाल में गणना प्रपत्र भरवा कर जमा कराने को मजबूर कर रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि बीएलओ यह कह रहे हैं कि ऐसा न करने वालों के नाम अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृतक श्रेणी में डालकर डिलीट कर दिए जाएंगे।के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

