लखनऊ 4 दिसंबर (आरएनएस )। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इस माह 5 दिसंबर, शुक्रवार को होगा। कार्यक्रम त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समाधान दिवस की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी।समाधान दिवस में शहरवासियों की कर निर्धारण, जलापूर्ति, सफाई, मार्ग प्रकाश, सीवर लाइन, ड्रेनेज, सड़क-गली मरम्मत तथा कूड़ा उठान सहित तमाम शहरी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि गृहकर एवं जलकर से संबंधित विवादों के अलावा त्रढ्ढस् सर्वेक्षण के बाद कर निर्धारण से जुड़ी आपत्तियों का भी मौके पर निस्तारण किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे ताकि समस्याओं का समाधान तत्काल और प्रभावी रूप से किया जा सके।नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाधान दिवस में समय पर पहुंचे और अपनी शिकायत से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, जिससे कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस न केवल शिकायतों को दूर करने का माध्यम है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद व विश्वास मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण मंच है।नगर निगम का उद्देश्य है कि नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की संयुक्त उपस्थिति में उनकी समस्याओं का सुगम, त्वरित और पारदर्शी समाधान मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

