सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। प्रयागराज से मिजऱ्ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच35) के चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी को इस संबंध में एक विस्तृत पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने परियोजना जो अस्वीकार कर दिया गया है उसको पुन: स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज- मिजऱ्ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 50 किमी प्रयागराज व 30 किमी मिर्जापुर के हिस्से के चौड़ीकरण का प्रस्ताव पहले शासन को भेजा गया था। लेकिन समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी व अधिकारियों से वार्ता पर मालूम चला कि इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल पाई है, डीपीआर कैंसिल कर दिया गया। उसकी वजह अधिकारियों ने बताया कि नई ग्रीनफील्ड योजना। जिसके बाद उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि वे इस परियोजना को पुनर्विचार करते हुए पुन: स्वीकृति प्रदान करें।
क्योंकि धार्मिक और पुरातात्विक महत्व को जोडऩे वाला मार्ग हैं। प्रयागराज में कुंभ जैसे बड़े आयोजनों के साथ-साथ यह मार्ग विंध्याचल में स्थित विंध्यवासिनी धाम को जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज और मिजऱ्ापुर के धार्मिक और पुरातात्विक महत्व को देखते हुए पर्यटन और सामान्य यातायात दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका चौड़ीकरण होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
प्रतिनिधि ने बताया कि सांसद उज्जवल रमण सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीन फील्ड परियोजना जब बनेगी तक देखा जायेगा अभी इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण पर काम हो। सांसद ने मंत्री का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

