निरीक्षण के दौरान माघ मेला अवधि में श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन हेतु समग्र व्यवस्था और विस्तृत कार्ययोजना पर किया गया विचार-विमर्श
प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। माघ मेला-2026 की व्यापक तैयारियों को देखते हुए गुरूवार को जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मेला अवधि में श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन हेतु समग्र व्यवस्था और विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में मार्गदर्शन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख स्थानों पर ‘दिशा-निर्देश साइनेजÓ को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही माघ मेले के दौरान लखनऊ, अयोध्या एवं वाराणसी दिशाओं में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को प्रयाग एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों की ओर उचित रूप से मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार, सूचना प्रसारण तथा उपयुक्त स्थानों पर साइनेज स्थापित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, डीसीपी यातायात नीरज पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं रेलवे के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

