साइबर ठगों ने की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। करेली थाना क्षेत्र में सादियापुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हुआ। एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके बैंक खाते से 67,159 रुपये निकाल लिए गए। पीडि़त ने इस मामले में पुलिस से स्नढ्ढक्र दर्ज कर जांच कराए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करेली थाना क्षेत्र में सादियापुर निवासी अभिषेक सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर ‘कुकू एफएम ऐपÓ के नाम से एक संदिग्ध लिंक आया। इस लिंक को खोलते ही उनका वीवो वाई45 मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक होने के तुरंत बाद उनके बैंक ऑफ बड़ौदा, मीरापुर शाखा वाले खाते से बिना अनुमति के 67,159 रुपये निकाल लिए गए।
पीडि़त का आरोप है कि उनके मोबाइल को कई बार एक्सेस किया गया, जिससे स्पष्ट है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बैंक डिटेल्स का दुरुपयोग किया। उन्होंने इस घटना की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि, इस पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हो सकी थी।
शिकायत में पीडि़त ने बेनेफिशियरी खाता संख्या 00000038332794878 और नाम पूजा कुमारी का उल्लेख करते हुए उनके विरुद्ध स्नढ्ढक्र दर्ज कर साइबर सेल से जांच कराने की मांग की है। करारी इंस्पेक्टर के अनुसार, तहरीर के आधार पर आरोपी बताए गए खाता संख्या और नाम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

