पूर्व सपा विधायक के बेटे और ट्रैवल एजेंसी के लोग भिड़े
प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस ) सिविल लाइंस स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास देर रात बस खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस के पॉश इलाके में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद का आवास है। उनके बेटे कवि अहमद ने घर के पास ‘खानसामाÓ नाम से एक होटल खोला है। आरोप है कि ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले रवि सोनकर के कर्मचारियों ने होटल के सामने बस खड़ी कर दी, जिसका कवि अहमद ने विरोध किया। पूर्व विधायक सईद अहमद के अनुसार, ट्रैवल एजेंसी के लोगों ने उनके बेटे कवि अहमद को उनके ऑफिस चैंबर से खींचकर बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट की।
दूसरी ओर, रवि सोनकर के पक्ष ने भी मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और उन्हें थाने ले गई। थाना प्रभारी रामाश्रय ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मांगी गई है, जिसके बाद तहरीर और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

