सत्यम त्रिपाठी अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। फोर्ड क्रिकेट क्लब ने सेंट जोसफ क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर स्वर्गीय सत्यम शुक्ला स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं।
गुरुवार को मिलिनियम मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जोसफ क्रिकेट क्लब की पूरी टीम महज 12.4 ओवर में 56 रन ( आरव गुप्ता 22 रन, शिवम 3/02, सत्यम सरोज 3/16, उत्कर्ष कुमार 3/27 ) पर बिखर गई। जवाब में फोर्ड क्रिकेट क्लब ने 9.5 ओवर में दो विकेट पर 57 रन ( अभिजीत मिश्रा 32 नाबाद रन, सिद्धार्थ अग्रवाल 2/36 ) पर बना लिए। मैच के बाद मैच के अंपायर तौसीफ शैख ने उत्कर्ष कुमार को मैन ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

