प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। बिहार विजय के बाद प्रथम नगर आगमन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस मार्ग व सर्किट हाउस में भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
युवा मोर्चा ने सर्किट हाउस मार्ग पर आतिशबाजी कर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। वहीं सर्किट हाउस में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
स्वागत से अभिभूत डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम मेहनत समर्पण से बिहार की जनता ने भाजपा को जीत का सेहरा पहनाया। 2027 में भी इसी तरह मजबूती के साथ लडऩा है। काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, रणजीत सिंह, विनोद प्रजापति, मनोज कुशवाहा, राजेश गोंड , कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेष पांडेय, रवि केसरवानी,कविता पटेल, प्रमोद मोदी, देवेश सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, शुभम सिंह, निर्दोष सिंह गोलू, मुरारी लाल अग्रवाल, अरुण पटेल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

