प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। विशाखापट्टनम में आयोजित इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी के 59वें वार्षिक सम्मेलन में हुए अखिल भारतीय चुनाव को जीतकर प्रयागराज के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ आशुतोष चौधरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। यह गर्व का का विषय है कि प्रयागराज से पहली बार कोई ऑर्थोडेन्टिस्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुना गया है।
डॉ आशुतोष चौधरी इंडियन डेंटल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रयागराज के उपाध्यक्ष समेत अनेक पदों पर रहे हैं। आपको आईडीए देवप्रयाग अवार्ड, आईडीए बेस्ट इंट्रोड्यूसर अवार्ड, आइडीए सूर्य कोली मेमोरियल अवार्ड, आईडीए यूपी स्टेट बेस्ट सीडीएच ऐक्टिविटी अवार्ड समेत अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। अभी तक कई नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर के लिए आयोजित कर चुके हैं। सम्प्रति प्लेनेट डेंटल क्लीनिक, सिविल लाइन्स के डायरेक्टर हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

