अली का अर्धशतक, वाइज़ की हैट्रिक, रुद्रांश का प्रयास व्यर्थ
प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस ) दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने शिवपुर क्लब को चार विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल क्रिस्टल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। विजेता टीम के मोहम्मद अली (51 रन, 50 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) और अहमद वाइज़ की गेंदबाजी (हैट्रिक सहित तीन विकेट) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पराजित टीम के रुद्रांश सिंह का हरफनमौला प्रयास (114 रन, 72 गेंद, 10 चौके, सात छक्के एवं तीन विकेट) व्यर्थ हो गया।
दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को शिवपुर क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 205 रन (रुद्रांश सिंह 114, संस्कार 41, रोबिन सिंह 18, अहमद वाइज 3/23, अबू रिमशा 2/35, मोहम्मद शायान 2/36) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 29.3 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन (मोहम्मद अली 53, रिदान 33, मोहम्मद तंजील 31, अल्तमश 11 नाबाद, रुद्रांश सिंह 3/32, आर्यन कुमार, अयांश शुक्ला व उत्कर्ष एक-एक विकेट) बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

