प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। श्री सहायक क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को एक विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग (सत्र 2024-25) के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला 6 दिसंबर को चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब से होगा। इस जीत में वामहस्त स्पिनर शशांक मेहरोत्रा की अचूक गेंदबाजी (8-2-23-7) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
केपी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब की टीम 26.5 ओवर में 111 रन (अमन मिश्रा 36, सुब्रत प्रसाद तिवारी 18, शशांक मेहरोत्रा 7/23, अमर चौधरी 2/39) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब ने 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन (अमर चौधरी 32 नाबाद, वर्तुल शुक्ला 21, शशांक मेहरोत्रा 19, हृदय नारायण पांडेय 12, अमन मिश्रा 4/27, सुब्रत प्रसाद तिवारी, अजय यादव, दिव्यांश यादव, विभव कुशवाहा, अखिल कुमार कश्यप एक-एक विकेट) बना लिए। मैच में मोहम्मद आरिफ व विपिन यादव अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

