प्रयागराज 4 दिसंबर (आरएनएस )। ईशान सिंह के अर्धशतक (59 रन, 56 गेंद, नौ चौके) और आर्यन कुमार की उम्दा गेंदबाजी (5-0-28-4) के दम पर विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने राइजिंग स्टार क्लब को तीन विकेट से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 105 रन (दिव्यांशु पाठक 32, लकी सरोज 29, आर्यन कुमार 4/28, मृत्युंजय सिंह 3/09) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने 22.5 ओवर में 7 विकेट पर 106 रन (ईशान सिंह 59, रुद्र गुप्ता 12, दीपांश सिंह 2/19, परम सिंह 2/22, लकी सरोज 1/25) बना लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

