सुलतानपुर 4 दिसंबर (आरएनएस )। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर उम्मीद पोर्टल पर वक्फ़ संपत्तियों का अद्यतन पंजीकरण तेज हो गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि 16 जुलाई 2025 से लागू व्यवस्था के तहत सभी वक्फ़ संपत्तियों का विवरणकृखाता संख्या, क्षेत्रफल, भू-उपयोग, किरायेदार, मानचित्र व जियो-लोकेशनकृऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। मंत्रालय ने 5 दिसम्बर 2025 तक सभी संपत्तियों का पंजीकरण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुतवल्लियों और समितियों को स्थलीय सत्यापन कर जल्द से जल्द प्रविष्टियाँ सुनिश्चित करने को कहा गया है।किसी भी समस्या पर नोडल वक्फ़ निरीक्षकों से संपर्क किया जा सकता है- बैतुल माल वक्फ़ निरीक्षक: 9648080830, सहायक वक्फ़ निरीक्षक: 9792439995 अधिकारियों ने समयसीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
उत्तीर्ण की फॉरेंसिक मेडिसिन की परीक्षा, परिजनों में खुशी का माहौल
सुलतानपुर। तहसील क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक रहे स्व. डॉ. विश्वनाथ सिंह के पौत्र ने एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जयसिंहपुर तहसील के रुपिनपुर गांव निवासी वरिष्ठ चिकित्सक स्व. डॉ. विश्वनाथ सिंह के पौत्र चंद्र प्रकाश सिंह, पुत्र अरविंद कुमार सिंह ने एमबीबीएस के उपरांत अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से फॉरेंसिक मेडिसिन विषय में एमडी की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है। वर्तमान में वे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा में कार्यरत एवं अध्ययनरत हैं। सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में उनकी प्रथम श्रेणी की सफलता पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर रामबरन पीजी कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह, प्रशासक संजय सिंह, डायरेक्टर अमर सिंह, वैभव सिंह, पिता अरविंद कुमार सिंह, डॉ आदित्य प्रकाश सिंह तथा अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

