सुल्तानपुर 4 दिसंबर (आरएनएस )। जनता दल युनाइटेड (जदयू) प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश उपाध्याय ने सभी कनिष्ठ एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों, जागरूक नागरिकों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे तत्काल एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करें। उन्होंने कहा कि समय तेजी से बीत रहा है और देरी होने पर नाम कटने का खतरा पैदा हो सकता है, जो बाद में भारी पछतावा देगा। उन्होंने विशेष रूप से अनुरोध किया है कि सभी लोग अपना सारा कार्य तत्काल छोड़कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और एक जागरूक नागरिक बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस अवसर को गंवाने की बजाय समय रहते फॉर्म भरना आवश्यक है, ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। एसआईआर फॉर्म में ‘बीएलओ काÓ नाम दर्ज है। किसी भी सुविधा या सवाल के लिए तत्काल बीएलओ से संपर्क करें।
उन्होने कहाकि आप सब से भी अनुरोध है कि इस संदेश को अपने परिचितों और अन्य नागरिकों तक तुरंत पहुंचाएं और उन्हें जागरूक करें। आइए, मिलकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करें और मतदान प्रक्रिया को प्रभावी बनाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

