खतरे से बाहर होने के बावजूद शुरू हुआ रेफर का खेल
सुल्तानपुर 4 दिसंबर (आरएनएस )। करोड़ों रुपए से बने जिला मेडिकल कॉलेज की पोल खुल गयी है। डॉक्टरों ने झुलसी महिला का पूर्ण इलाज करने में हाथ खड़े कर दिए हैं मामूली प्राथमिक उपचार करने के बाद चमत्कारी तरीके से इमरजेंसी के डॉक्टर ने झुलसी हुई महिला के रेफर कागज बनाने में अचानक से तेजी पकड़ ली। बताया जाता है कि महिला पैर से लेकर कमर के हिस्से तक ज्यादा झुलसी है जो खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौकाने वाला पहलू यह है कि उपचार के दौरान क्रीम लगाने के बाद उसे झटपट रेफर करने की योजना मेडिकल टीम ने बना डाली। बताया जाता है कि नगर कोतवाली पुलिस की सुरक्षा में उक्त महिला मरीज को लखनऊ इलाज के लिए रेफर किया गया है। लोगों ने सवाल उठाना शुरू किया है कि करोड़ों -खरबों रुपए खर्च होने के बावजूद एक महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नहीं कर पा रहे हैं तो अन्य मरीजों को कैसे संभालेंगे जबकि वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में आमतौर पर स्टाफों की हिटलर शाही की खबरें सुर्खियां बनती रहती हैं। अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला 25 से 30 परसेंट तक झुलसी है बावजूद मरीज को चिकित्सको ने झंझावतों से बचने के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। रेफर के इस खेल ने मेडिकल व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा किया है कि क्या मेडिकल कालेज में पट्टी और मरहम तक ही व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध है इस बाबत एक सवाल पर सीएमएस ने बताया कि उन्हें रेफर की जानकारी नही, पता करके बताया जाएगा।
इन्सेट-
प्रेमी को जमानत मिलने पर खुद को लगाई आग
नगर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के निकट किराए पर रहने वाली एक विधवा महिला ने ब्रहस्पतिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। प्रेम में धोखा खाने वाली युवती के प्रेमी को अदालत से जमानत मिल गई तो इस बीच महिला की चिंता बढ़ गई। बताया जाता है की महिला के पति की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है, इस बीच एक युवक के प्रेम पड़ गई। उसने शादी का झांसा देने का एक मुकदमा कथित प्रेमी के खिलाफ पंजीकृत कराया हुआ है। जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जाता है कि इसी मामले को लेकर रोली श्रीवास्तव नाम की महिला की अदावत कथित प्रेमी से चल रही है। आज उसने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

