सुलतानपुर 4 दिसंबर (आरएनएस )। मोस्ट कल्याण संस्थान की महिला विंग की जिला प्रमुख नन्दनी बौद्ध ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती 03 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले द्वारा देश के इतिहास में बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल (1848 ई0) खोलने व पठन-पाठन के क्षेत्र में किए गए कठिन संघर्ष ने विशेषकर महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसलिए शासन स्तर से प्रत्येक 03 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा इस अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में फुले द्वारा शिक्षा प्रसार हेतु किए गए संघर्ष से छात्रों को अवगत कराने हेतु निर्देश जारी किया जाय।
ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, जिला संयोजक राकेश निषाद, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र निषाद, राधा निषाद, रीता निषाद सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

