आजमगढ़ 04 दिसम्बर(आर एन एस)जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, आजमगढ मण्डल आजमगढ द्वारा दिनांक-15 दिसम्बर 2025 से दिनाँक 24 दिसम्बर 2025 तक (10 दिवसीय) मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन स्थान: डी0ए0वी0 इण्टर कालेज के मैदान, रैदोपुर आजमगढ़ में किया जाना है। प्रदर्शनी में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाली वित्तपोषित/पंजीकृत इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों के लगभग 85 स्टाल लगाये जायेंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री/स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कराया जायेगा। प्रदर्शनी स्थल पर प्रदर्शनी को देखने हेतु अधिक संख्या में लोग इकत्र होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पादित किये जाने को दृष्टिगत रखते हुए प्रदर्शनी स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा/भीड नियंत्रण हेतु पुलिसकर्मियो की व्यवस्था तथा सामान्य/वीआईपी एवं यातायात व्यवस्था हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, चिकित्सा सुविधा (एम्बुलेंस व मेडिकल टीम सहित) हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था हेतु मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पी0आर0डी0 जवानों की उपलब्धता हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी, प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका आजमगढ़, नि:शुल्क जलपूर्ति की व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान आजमगढ़, प्रचार-प्रसार हेतु जिला सूचना अधिकारी, प्रदर्शनी में प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं को ग्रुप में भ्रमण/प्रतिभाग कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रदर्शनी में साज-सज्जा हेतु नि:शुल्क 50 गमलों की व्यवस्था हेतु जिला उद्यान अधिकारी तथा प्रदर्शनी में कृषकों को ग्रुप में भ्रमण/प्रतिभाग कराने हेतु उप निदेशक कृषि को कार्यदायित्व सौंपा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

