आजमगढ़ 4 दिसंबर (आरएनएस)जिले में एक युवती ने दो सगे भाइयों पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र सौंपा है। पीडि़ता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पहले छोटे भाई ने उसका बलात्कार किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, और बाद में बड़े भाई ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका शारीरिक शोषण किया।पीडि़ता के अनुसार, उसकी मुलाकात मार्च 2021 में कृपाशंकर यादव (ग्राम हसनपट्टी, थाना जीयनपुर) से हुई थी। कृपाशंकर ने शादी का प्रस्ताव फरवरी 2024 में रखा, जिसे पीडि़ता ने स्वीकार कर लिया। 30 अगस्त 2024 को कृपाशंकर ने उसे यशोदा लॉज ले जाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और फोटो-वीडियो भी बना लिए। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल करने लगा।जब मामला कृपाशंकर के बड़े भाई, पूर्व चेयरमैन हरिशंकर यादव के पास आया, तो उन्होंने पीडि़ता को बुलाकर लक्ष्मीरामपुर स्थित अपने घर ले जाया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि जून 2025 से कृपाशंकर ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।28 नवंबर को पीडि़ता ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

