आजमगढ़ 4 दिसंबर (आरएनएस)जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम जमालुद्दीन पट्टी निवासी सुबाष पाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि उनके पिता हरिश्चन्द्र पाल सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पैशन प्रो (क्क54 रु 3806) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 489/2025 धारा 281/106(1)/105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमित कुमार वर्मा द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 04.12.2025 को उ0नि0 अमित कुमार वर्मा की टीम द्वारा मुकदमें में नामजद वांछित अभियुक्त रामशब्द पुत्र रामानन्द निवासी बलुआ पोखरा, कलाफनपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ को अजमतगढ़–जीयनपुर मार्ग से समय 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

