आजमगढ़ 4 दिसंबर (आरएनएस)थाना गम्भीरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 73/2025 धारा 87/137(2)/74/351(2) क्चहृस् में नामजद वांछित अभियुक्त रजनीकान्त उर्फ राजाबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे में आरोप था कि अभियुक्तगण द्वारा छेड़छाड़ एवं एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संचालित अभियान के तहत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप मय टीम ने आज दिनांक 04.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रजनीकान्त उर्फ राजाबाबू पुत्र रामसेवक, निवासी हरिश्चन्द्रपुर, को उसके घर से समय 09:35 बजे गिरफ्तार किया अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

