आजमगढ़ 4 दिसंबर (आरएनएस)जनपद के कुल 10 विधान सभा क्षेत्रों में से 3 विधानसभा क्षेत्र सगड़ी, गोपालपुर और निजामाबाद के शत प्रतिशत स्ढ्ढक्र कार्य पूर्ण व अतरौलिया, मुबारकपुर, आजमगढ़, फूलपुर पवई और दीदारगंज के 99 प्रतिशत से अधिक स्ढ्ढक्र कार्य पूर्ण
जिलाधिकारी आजमगढ़ ने स्ढ्ढक्र कार्य में लगे अपने तीन विधान सभा क्षेत्रों के 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले समस्त कार्मिकों को दी बधाई और अन्य विधान सभा क्षेत्रों के कार्मिकों का भी किया उत्साहवर्धन*स्ढ्ढक्र को लेकर जिलाधिकारी स्वयं उतरे थे मैदान में – जिलाधिकारी द्वारा कमजोर बूथ के औचक भ्रमण से स्ढ्ढक्र कार्य में आया था तेजी,आजमगढ़ में शत प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले बीएलओ को किया गया था सम्मानित,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अहर्ता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मे शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है तथा जनपद मे अब तक 99.24 प्रतिशत गणना प्रपत्रो के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है,विधानसभा क्षेत्र 343 अतरौलिया के 99.38 प्रतिशत, वि0स0 344 गोपालपुर के 100 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 345 सगड़ी के 100 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 346 मुबारकपुर के 99.37 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 347 आजमगढ़ के 99.92 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 348 निजामाबाद के 100 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 349 फूलपुर पवई के 99.64 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 350 दीदारगंज के अंतर्गत 99.52 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 351 लालगंज के 96.40 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र 352 मेंहनगर के 98.68 प्रतिशत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।स्ढ्ढक्र को लेकर जिलाधिकारी स्वयं विधानसभा क्षेत्र-लालगंज, अतरौलिया, आजमगढ़ व अन्य कम प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण कर कार्य में रूचि न लने वाले बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर व ।म्त्व् के विरूद्ध अनुशासनिक/विभागीय कार्यवाही की गयी, जिसके कारण स्ढ्ढक्र कार्य में तेजी आयी व ससमय अपेक्षित प्रगति प्राप्त हुई। जिलाधिकारी बूथ भ्रमण हेतु अपने आवास से प्रात: 7.00 बजे निकल दोपहर तक बूथों का भ्रमण करते थे व पुन: वापस आकर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई व विभागीय बैठक भी करते थे, जिनके अथक प्रयास व सुनियोजित योजनाबद्ध तरीके से कराये गये कार्य का परिणाम रहा स्ढ्ढक्र कार्य में ससमय अपेक्षित प्रगति।स्ढ्ढक्र कार्य में ससमय अपेक्षित प्रगति के लिए विधान सभावार नोडल अधिकारी के रूप में- मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी(न्यायिक) लालगंज, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी की ड्यूटी लगाकर दिनांक 27.11.2025 से 04.12.2025 तक अभियान चलाकर कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण कराया गया।ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व हर पोलिंग बूथ पर बीएलओ और राजनैतिक दलों द्वारा तैनात बूथ लेवल एजेंट की बैठक की जाएगी, जिसमें ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम किन्हीं कारणों से नहीं आया है, उसकी सूची बीएलओ द्वारा बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनके सहयोग से शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाएगा।यदि किसी मतदाता को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बन्ध मे किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो वे जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष संख्या-66 में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 05462-246398 एवं टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

