केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस लाइन में पदस्थ 29 वर्षीय आरक्षक डमरू नायक निवासी ग्राम बजावंड जो कि 03 दिसंबर की शाम से घर से लापता थे। जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस थाना कोतवाली में दिया। सूचना मिलने पर थाने द्वारा आरक्षक की पता तलाश की गई। जिस दौरान कोतवाली पुलिस को ग्राम आसना के जंगल में डमरू नायक का शव पेड़ में फांसी में लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टिया पतासाजी में मृतक द्वारा व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम हेतु रवाना किया गया है जांच जारी है।
००००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

