पंजीयन आज से
कोरबा 05 दिसम्बर (आरएनएस)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कोरबा ब्लाक अंतर्गत विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयेाजन 08दिसंबर को विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा क्रमांक 01, में आयोजित किया जायेगा।
प्रतियोगिता में 10 खेल-एथलेटिक्स में 100 मी, 400 मी, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी को सम्मिलित किया गया है। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग 09-18 वर्ष तक एवं 19-35 वर्ष तक महिला-बालिका खिलाडिय़ों को भाग लेने की पात्रता होगी।
विकासखंड षिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी जो प्रतियोगिता में सम्मिलित होना चाहते हैं वे खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 05 दिसंबर सेविद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा क्रमांक 01में पंजीयन प्रभारी श्री राजेष पाण्डेय, क्रीड़ा प्रभारी (मो.नं.7999731857) से संपर्क कर पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकते हैं।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

