० बड़ा दिन 25 दिसंबर को
रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मसीही समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस (बड़ा दिन) 25 दिसंबर को जोरशोर से मनाया जाएगा। क्रिसमस पर्व के लिए शहर के गिरिजाघरों में जोरशोर से तैयारियां प्रारंभ हो गई है। सेंटपाल चर्च, होलीक्रास, टाटीबंध, सीओन चर्च राजातालाब, शंकर नगर, अमलीडीह सहित प्रदेश भर में गिरिजाघरों को रोशन करने के लिए तैयारियां चल रही है। ज्ञातव्य है कि 24 दिसंबर को ही प्रभू यीशु मसीह का जन्म येरूशलम के बेथलेहम शहर में रात 12बजे हुआ था। परंपरानुसार आधी दूनिया भारत सहित 24 दिसंबर को रात 12 बजे घंटे बजाकर प्रभू की जन्म की खुशियां मनाता है। इस अवसर पर रायपुर में गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया है। बाइबिल में उल्लेखित विशेष तथ्यों का योहन्नाओं के माध्यम से समस्त मसीहीजनों द्वारा पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही प्रभू यीशु मसीह के भजन सामूहिक रूप से गाये जाएंगे। क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर से लेकर नव वर्ष 1 जनवरी तक मनाया जाता है। इस अवसर पर विदेशों से संबंधित भारत में स्थित व्यापारिक संस्थानों में अवकाश दिया जाता है।
संदीप
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

