0-जिम्मेदार जेल अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए : बैज
रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज के नेता जनक लाल ठाकुर की जेल में हुई संदिग्ध मौत की जांच कराने के लिए आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पिछले कई दिनों आदिवासी नेता बीमार थे, जिनको उचित चिकित्सा प्राप्त नहीं हुई, जिसके चलते ओ असमय मौत के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि इस मौत के लिए जेल अधीक्षक एवं जेल प्रशासन जिम्मेदार है। इसलिए इस पुरे प्रकरण की जांच होना चाहिए। बैज के अनुसार आज इस मामले को लेकर व्यापक धरना प्रदर्शन किया गया। गृहमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय के अनुसार मंत्री इस समय दिल्ली में हैं। इसलिए जेल प्रशासन के अधिकारी अभी कुछ नहीं कह रहे हैं।
सर्व आदिवासी समाज इस पुरे प्रकरण को लेकर पुरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने की योजना बना रहा है। कलाहांडी में आज जिला स्तरीय एवं अन्य स्थानों से आए नेता एकजुट हुए और यहां पर धरना प्रदर्शन किया।
आर. शर्मा
०००

