रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर लोकसभा के संसद सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने जारी संसद सत्र के दौरान चार दिसंबर को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर रिंग रोड नंबर एक से जुड़ी सर्विस रोड की चौड़ीकरण एवं एनएच 53 के निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा।
संसद सदस्य अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को यह भी बताया कि राजधानी बनने के उपरंात सड़कों पर लगातार जाम लगने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। गडकरी ने अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर संपूर्ण मांगे पूर्ण करने का वादा किया। गडकरी के अनुसार बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सौंपे गये ज्ञापन से नये वर्ष में रायपुरवासियों को रोज सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति लगेगी। रायपुर बिलासपुर रोड में आए दिन जाम से लोग प्रभावित होते है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायपुर से नागपुर तक हैवी ट्रैफिक होने के कारण आवाजाही प्रभावित होती है। गडकरी ने सांसद अग्रवाल की बातों से सहमति जताते हुए संपूर्ण समस्याओं का जल्द निराकरण करने की बात कही।
संदीप
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

