0-विराट कोहली का पैर छूने वाले प्रशंसक पर हुई एफआईआर
0-निगरानी शुदा बदमाश को बनाया गया बाउंसर
रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी में गत दिनों भारत और दक्षिण आफ्रिका के बीच हुए वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक निगरानी शुदा बदमाश वसीम की ड्यूटी लगाई गई थी।
राजधानी में इस बात की चर्चा है कि जिस बाउंसर ने मीडिया कर्मियों के साथ दुव्र्यहार किया था, ऐसे व्यक्ति को रोहित शर्मा और विराट कोहली की सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे है, जिसे लेकर पुलिस ने एक जुलूस भी निकाला था, वहीं अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों से भी बदतमिजी करने का भी आरोप है, ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे निगरानी शुदा बदमाश को भारतीय खिलाडिय़ों के लिए क्यो बाउंसर नियुक्त किया गया। प्रदेश में इस समय वनडे मैच में एक अज्ञात लड़का विराट कोहली के पास पहुंच गया था तथा उनका पैर छूकर वापस आ गए। इससे खिलाडिय़ों की सुरक्षा पर भी प्रश्रचिन्ह लगता जा रहा है। जिसके चलते उसके विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि बीसीसीआई के पास बाउंसर के लिए कोई नियम है कि नहीं है, तो ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नहीं हो रहा है।
प्रबुद्ध जनों में तथा क्रिकेट प्रेमियों में इसको लेकर कहीं कोई अन्होनी नहीं हो जाए इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बीसीसीआई के पदाधिकारियों से भी इस संबंध में कठोर कार्रवाई करें।
आर. शर्मा
०००

