0-नकली खोया भी आ रहा है, स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव
रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी में आज नकली पनीर बड़ी मात्रा में पकड़ाया है। कबीर नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पैकेट का पैकेट पनीर पकड़ाया है। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जा रही है। हमारी संवाददाता ने नकली पनीर बनाने वालों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि नकली पनीर भिण्ड मुरैना से लाया जाता है, इसके निर्माण में रसायनों का उपयोग किया जाता है। इस स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों द्वारा इंदौर भिण्ड, मुरैना नकली खोया मगाया जाता है, इसका इस्तेमाल मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कई रसूखदार व्यापारी भी शामिल हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन पुलिस के सहयोग से लगातार कार्रवाई कर रहा है।
आर. शर्मा
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

