रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मार्ग मोवा में एक चिकन सेंटर में औचक निरीक्षण के दौरान भारी गन्दगी और साफ- सफाई का पूर्ण अभाव पाकर स्थल पर सम्बंधित चिकन सेंटर दुकान को जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही करते हुए इस सम्बन्ध में रायपुर नगर निगम को प्राप्त हुई जनशिकायतें सही मिलने पर उसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।
आर. शर्मा
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

