0-छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने किया पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन
रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। अगहन मास की पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा महालक्ष्मी वरदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल, अध्यक्ष नितेश अग्रवाल एवं महामंत्री पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में विधि-विधान से मां महालक्ष्मी और भगवान अग्रसेन का पूजन-अर्चना किया गया।
पूजा उपरांत प्रसादी स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। अगहन मास पूर्णिमा का यह दिन अग्रवाल समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि अगहन मास की पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन जी की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें अपना दत्तक पुत्र स्वीकारते हुए सदैव अग्र कुल में विराजमान रहने का वरदान प्रदान किया था। इसी उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज देशभर में इस दिन को महालक्ष्मी वरदान दिवस के रूप में मनाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप श्री सीताराम अग्रवाल, विष्णु गोयल, राधेश्याम अग्रवाल, राजेश केडिया, निर्मल अग्रवाल ,सुरेश चौधरी , नारायण अग्रवाल, कमल गुप्ता श्रीमती प्रीति अग्रवाल, बबीता अग्रवाल , सुनीता पोद्दार, रेणु पोद्दार, अमिता सिंघानिया पूनम अग्रवाल, वंदना अग्रवाल,मानस अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, त्रिपत जैन, दिनेश अग्रवाल, अशोक गोयल , जितेंद्र अग्रवाल , सुरेश अग्रवाल ,सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
युवा अग्रवाल मंच के अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश में अग्रवाल समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महालक्ष्मी वरदान दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
आर. शर्मा
000

