0 दो महीने से काट रहे थे फरारी
0 सर्व धर्म समाज द्वारा निकली गई रैली
रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। सर्व छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा आज घासीदास प्लाजा से निकालेगी रैली। यह रैली आमापारा, आजाद चौक, तात्यापारा से होते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंची। इधर दो महीने से फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने देवेन्द्रनगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात रहे पिछले दो महीने से फरारी काट रहे थे।
छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए यह रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। यह रैली सर्व समाज द्वारा निकाली गई। समाज के प्रवक्ताओं का कहना है कि यह रैली छत्तीसगढ़ के अस्मिता को समाप्त करने के विरोध में निकाली गई। यह नाटकीय घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने देवेन्द्र नगर थाने में पिछले दो महीने से फरार चल रहे थे। उन्होंने सिन्धी और अग्रवाल समाज के ईष्ट देवताओं के विरूद्ध टिप्पणी की थी। देश के 12 राज्यों में उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। वे पिछले दो महीने से फरार चल रहे थे पुलिस ने उनके उपर ईनाम घोषित किया था।
सर्व छत्तीसगढ़ समाज के नेताओं ने बूढ़ापारा तालाब स्वामी आत्मानंद तथा खुबचंद बघेल के नाम पर संस्थाओं का नाम बदलाए जाने का भी विरोध किया। समाज के प्रवक्ताओं ने कहा कि लोक भवन जो कि राजभवन है वहां जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। आज समाज द्वारा निकाली गई रैली कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झुमाझटकी हुई। समाज द्वारा छत्तीसगढ़ी और गैर छत्तीसगढ़ी के बीच जंग पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर समाज का वातावरण खराब होने की भी आशंका है।
आर.शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

