0 अफसरों को दिए निर्देश प्राथमिकता से करवाएं काम
0 सड़कों- पुलिया निर्माण के प्रस्ताव भेजे जाएंगे तत्काल
= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गुरुवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के ग्राम धनियालूर में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। धनियालूर पंचायत में जन चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों ने अपने विधायक किरण देव के समक्ष अपनी समस्या बताते हुए कहा कि गोरियाबहार नाला में पुलिया निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी असुविधा होती है। क्षेत्रवासियों ने गोरिया बहार में पुलिया निर्माण कार्य करने की मांग वर्षो से करते आ रहे हैं। गुरुवार को अपने विधायक के समक्ष पुलिया निर्माण कराने संबंधी मांग रखी। जिसपर क्षेत्रवासियों की मांग पर गंभीरता से लेते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक देव ने प्रस्ताव बनाकर गोरियाबहार नाला में जल्द पुलिया निर्माण कार्य करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण की मांग पर जल्द सड़क निर्माण प्रारंभ होने की बात कही। उन्होंने बताया जन चौपाल के माध्यम से देवतुल्य जनमानस से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता को पुलिया निर्माण नहीं होने से आवागमन व अन्य समस्या हो रही है । जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजकर जल्द पुलिया निर्माण कार्य शुरू करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। श्री देव ने कहा जनमानस के मांग के अनुरूप क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मूलभूत सुविधा देना हमारा दायित्व है। जिसके लिए हमारी सरकार संवेदनशीलता के साथ प्रयासरत हैं। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू, रजनीश पानीग्राही, आर्येंद्र सिंह, प्रदीप देवांगन, मंडल अध्यक्ष हरि मंडावी,मनोहर तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, संरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

