भानुप्रतापपुर, 5 दिसम्बर (आरएनएस)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रजत जयंती के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के उद्देश्य से आज भानुप्रतापपुर के डिपो कैंपस, कृष्ण कुंज के पास में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और परिसर को विभिन्न प्रकार के पौधों से सुसज्जित किया। वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन उपमंडलाधिकारी के नेतृत्व में रोपणकार्यक्रम संपन्न हुआ। पौधों के महत्व और उन्हें रोपने की सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए,, जैसे: नीम, पीपल, आम,आदि शामिल थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

