सूरजपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यकम के तहत सघन कुष्ठ खोज अभियान हेतु जिला स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। यह कार्यकम राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में 08 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जावेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया की कुष्ठ एक संक्रामक रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के खासने छिकने से निकलने वाले ड्रापलेट के माध्यम से फैलता है। यह शरीर में बहुत धीमी गति से बढ़ता है इसलिए इसके लक्षण दिखने में 03 वर्ष से 20 वर्ष तक लग सकते है इसलिए प्रारंभिक अवस्था में ही इसका पहचान एवं उपचार अत्यंत आवश्यक है। जिला कुष्ठ अधिकारी ने बताया की हमें इस अभियान में बेहतर ढंग से कार्य करना है ताकि छुपे हुए कुष्ठ के मरीजों को पहचान कर समय से उनका उपचार किया जा सके और दूसरे स्वस्थ्य व्यक्तियों को इस बिमारी से बचाया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग आम जनता से अनुरोध करता है कि जब सर्वेक्षण दल आपके घर में सर्वे हेतु पहुंचे तो उन्हें सहयोग करें एवं शरीर में किसी भी प्रकार का दाग-धब्बा सुन्न पन इत्यादि होने पर नि:संकोच दिखए।
आज के इस प्रशिक्षण में जिला कार्यकम प्रबंधक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यकम प्रबंधक, जिला मितानीन समन्वयक, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, खण्ड कुष्ठ नोडल अधिकारी, खण्ड डाटा प्रबंधक एवं खण्ड कुष्ठ प्रभारी उपस्थित रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा ग्राम के समस्त बुजुर्गों से अपिल की गई है की मेले में उपस्थित होकर मेले का लाभ लेवे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

