०अस्पताल का सामान्य पंजीयन यथावत है
धमतरी, 05 दिसम्बर (आरएनएस)। सिद्धि विनायक न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का पंजीयन साल भर के लिए पंजीयन रद्द नहीं किया गया है।बल्कि उक्त अस्पताल को केवल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से एक वर्ष की अवधि के लिए निरस्त किया गया है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट जानकारी दी कि यह कार्यवाही योजना के क्रियान्वयन में पाई गई कुछ अनियमितताओं के आधार पर राज्य स्तर से की गई है। अस्पताल का सामान्य पंजीयन यथावत है 7
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

