सूरजपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त एवं कलेक्टोरेट में ्रश्वक्च्रस् प्रणाली लागू की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान अटेन्डेंस के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन की इन हैण्ड प्रशिक्षण प्रदान की गई, जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही ऐबास ऐप का इंस्टॉलेशन भी कराया गया।जिसके माध्यम से पंजीकरण के बाद कर्मचारी प्रतिदिन अपनी उपस्थिति ऐप के माध्यम से मार्क करेंगे।
ऐबास प्रणाली लागू होने से उपस्थिति व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सटीक और डिजिटल रूप में संचालित होगी। इससे समय प्रबंधन में सुधार होगा तथा कार्य प्रणाली में अनुशासन एवं दक्षता बढ़ेगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

