कोंडागांव, 05 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के केशकाल शहर अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के डामर नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रारंभ हो चुका है।
कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग के केशकाल शहर अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के डामर नवीनीकरण एवं उन्नयन हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा राशि 8.75 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के पश्चात् राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा निविदा की कार्यवाही सम्पादित कर निविदा स्वीकृति पत्र जारी किया गया हैं। निविदाकार द्वारा कार्यस्थल पर प्लांट एवं मशीनरी स्थापित कर ली गई है, एवं मुख्य मार्ग पर कार्य सम्पादित किये जाने हेतु वर्तमान मार्ग के दोनों किनारों में पटरी सफाई एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे कार्य सम्पादन के दौरान वाहनों का आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। निर्माण कार्य को गुणवता के साथ शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु प्रशासन, विभाग एवं ठेकेदार द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। उक्त कार्य के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण होने पर सम्पूर्ण बस्तर एवं केशकाल शहर की जनता को काफी राहत मिलेगी।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

