कोण्डागांव, 05 दिसंबर (आरएनएस)। राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों से अब तक 04 लाख 55 हजार 554 क्विंटल धान उपार्जित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में गुरूवार की स्थिति में सबसे ज्यादा धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र गम्हरी में कुल 16891.60 क्विंटल, बहीगांव में कुल 16767.20 क्विंटल, अरण्डी में कुल 13602.80 क्विंटल, विश्रामपुरी में कुल 13328 क्विंटल और फरसगांव में कुल 12913.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

