कोंडागांव,05 दिसम्बर (आरएनएस)। विकासखण्ड फरसगांव के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01.01.2026 अंतर्गत विकासखण्ड फरसगांव के 110 मतदान केन्द्रों से संबंधित आवश्यक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर सर्वे पूर्ण कर विधिवत भरे हुए गणना पत्रक का डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। (्रस्ष्ठ) मतदाताओं की सूची को मतदान केन्द्र एवं संबंधित पंचायत/नगरीय निकाय कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाकर सूची के विरूद्ध दावा/आपति प्राप्त करने हेतु जनप्रतिनिधियों/स्थानीय नागरिकों से भी अनुरोध किये जाने एवं ऐसी सूची को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं नियुक्त किये गये बूथ लेवल एजेंट के साथ अनिवार्यत: साझा करने संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही चार प्रकार के प्रपत्रों में सभी मतदाताओं की सूची तैयार कारणों करने निर्देशित किया गया जिनमें गणना विभिन्न पत्रक से (अनुपस्थित/स्थानांतरित डुप्लीकेट/मृत) उन्हें एकत्रित करने व गणना पत्रक जमा न करने वाले मतदाताओं की सूची, स्थानांतरित मतदाओं की सूची, दोहरी प्रविष्टि) डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, मृत मतदाताओं की सूची अलग-अलग प्रपत्रों में तैयार होने संबंधी जानकारी दिया गया। समस्त मतदान केन्द्रों में राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेबल एजेंट को अपने अपने मतदान केन्द्रों में द्वारा आयोजित होने वाले बैठकों में तैयार सूचियों का भली भांति अवलोकन करने संबंधी जानकारी दिया गया। बैठक में अश्वन कुमार पुसाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसगांव, डॉ. जय कुमार नाग तहसीलदार फरसगांव, रूपेन्द्र कुमार नेताम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव, निधि एस नेताम नायब तहसीलदार फरसगांव, मयंक बसंतवानी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत फरसगांव, निर्वाचन शाखा प्रभारी चरण मरकाम एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, मानकू राम नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसगांव, प्रशांत पात्र अध्यक्ष नगर पंचायत फरसगांव, प्रवीर सिंह बदेशा, गुरदीप सिंह पंधेर, दिनेश जायसवाल, प्रवीण राव, दीपेन्द्र मसीह, सुकालू राम मरकाम आदि उपस्थित रहे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

