कोरबा, 05 दिसंबर (आरएनएस)। कोरबा के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिली है। बताया जा रहा कि युवक और युवती एक ही कमरे में रुके थे। सुबह होने पर युवक फरार हो गया। वहीं युवती की लाश बिस्तर पर मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां स्थित होटल चंदेला में गुरूवार रात दो युवक-युवती जांजगीर चांपा जिले की अकलतरा मरकाडीह की रहने वाली 20 वर्षीय संध्या दास तथा जांजगीर का रहने वाला युवक राकेश कुमार ठहरे थे। शुक्रवार सुबह जब होटल कर्मी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक कोई आवाज नही जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो युवती की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी वहीं युवक नदारद था। होटल कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची मौके पर पहुंची है और युवती को शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं फरार युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

