रायपुर, 05 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में संचालित वासु कोचिंग के मालिक वासु चंद्रा ने शुक्रवार दोपहर अपने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पूर्व वासु चंद्रा ने एक विडियो बनाया है जिसमें उसने अपने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वासु कोचिंग सेंटर के स्टॉफ जब शुक्रवार दोपहर उनके शैलेन्द्र नगर स्थित घर पहुंचे तो देखा कि वासुदेव को फ ांसी के फंदे पर लटक रहे थे। स्टॉफ ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में मृतक ने पारिवारिक विवाद को अपनी आत्महत्या का कारण बताया है।
वासु चन्द्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो तैयार किया जिसमें उसने अपनी पत्नी को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में कोचिंग संचालक ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं और वह प्रॉपर्टी के लिए उसे तंग करती थी जिससे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक चंद्रा और उसकी पत्नी के बीच पुराना विवाद था, जिसकी शिकायत पहले भी उसने थाने में की थी। चंद्रा का दावा था कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने प्रॉपर्टी के मामले में उसे लगातार परेशान किया। इस घटना के बाद पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

