रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती सीएमएस
रक्तदान महादान सभी लोग सहयोग करें डॉक्टर संजय सिंह
सुल्तानपुर 5 दिसंबर (आरएनएस )। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्थित रक्तकोष में प्रधानाचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरके मिश्रा व डॉ सुपर्णा के कर कमरों द्वारा किया गया, रक्तदान शिविर में दो दर्जन से अधिक रक्तदानियों ने रक्तदान किया। शिविर में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है स्वस्थ मनुष्य को वर्ष में तीन बार रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान करने के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन 12.50 से कम ना हो और 50 किलो से कम वजन न हो। रक्तदान करके हम किसी भी जरूरतमंद को जीवन दान देते हैं इसलिए सभी लोगों को रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्त कोष प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है इस पुनीत कार्य में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए जिसमें प्रमुख रूप से आलोक सिंह और आलोक झा मेराज अहमद सहित बैंक के कर्मचारियों ने रक्तदान किया। रक्तदान को सफल बनाने में रक्त कोष के कर्मी विजय चंद चौधरी, अवनीश शाह, अनुराग गुप्ता, अनुराग पांड,े संजू और रंजना कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

