भाकियू ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, चेतावनीकृसमाधान न हुआ तो बड़ा आंदोलन
सुलतानपुर 5 दिसंबर (आरएनएस )। जिले में खाद और बीज की भारी किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा शुक्रवार को खुलकर सामने आया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की नजऱअंदाज़ी पर तीखी नाराजगी जताई।
किसानों ने कहा कि आवश्यक कृषि संसाधनों की कमी सीधे तौर पर फसलों को नुकसान पहुँचा रही है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे। किसान नेताओं का आरोप था कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की समस्याएँ लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन छेडऩे के लिए मजबूर होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

