सुल्तानपुर 5 दिसंबर (आरएनएस )। गुरुवार को एक बारात में डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर गांव में हुई, जहां जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा गांव से बारात आई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे द्वार पूजा के दौरान डांस चल रहा था। इसी दौरान घरातियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में पौधनरामपुर गांव निवासी अनीश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और घायल अनीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सक सुधीर बरनवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल, अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। हालांकि, अनीश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अखंडनगर के थाना इंचार्ज संत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है और तहरीर तथा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक अनीश की मां ने बताया कि उनका बेटा रात करीब 10 बजे मोबाइल देख रहा था, तभी किसी ने उसे कॉल करके बुलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बुलाने वाला व्यक्ति उनके बेटे को ले गया और उसकी हत्या कर दी। मां ने बताया कि मोबाइल न मिलने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा है कि किसने फोन किया था।
जानलेवा हमला व लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाने के भरथीपुर गांव की पीडि़ता रानी सिंह की माने तो गुरुवार की शाम गांव के ही सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह, सुनीता, अनीता एक जुट हो कर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। मारने पीटने लगे और घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर भी छीन कर पीडि़ता के पति रिटायर्ड फौजी सुधीर सिंह पर फायर झोंक दिया, फिलहाल वे बच गए तो पीट पीट कर अधमरा कर डाला। जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए रिवॉल्वर भी उठा ले गए। सूचना पर डायल 112, एम्बुलेंस व चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जबकि लोकल पुलिस दरोगा दुर्गेश त्रिवेदी व थाने में पहले भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, दरोगा जी गम्भीरता से लिए होते तो ये नौबत न आती। वैसे भी घटना के दिन भी दूरभाष पर दरोगा जी को बताया गया था कि कही कोई विवाद न हो जाय मौके पर जाकर देख ले, लेकिन दरोगा साहब को फुर्सत कहां जिसका नतीजा रिवॉल्वर छीनने, मार पीट, जानलेवा हमले का शिकार फौजी परिवार हो गया। Óसूत्रो की माने तो हमलावर आरोपी सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह थाने के हिस्ट्री शीटर है। एक अन्य लूट के मामले में गुजरात प्रांत की पुलिस जेल भेज चुकी है।Ó खैर करीब बीस घंटे बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक न तो कोई आरोपी पुलिस के पकड़ में आए है न ही फौजी की लाइसेंसी रिवॉल्वर ही बरामद हो सकी है। फिलहाल थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया आरोपियों व रिवॉल्वर की तलाश की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

