मेरठ 5 दिसंबर (आरएनएस )। नमाज पढ़कर घर आ रहे एक युवक को तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा। इसमें उसके दो दांत टूट गए। गंभीर चोट आई है। थाना देहली गेट पर मारपीट की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पूर्वा इलाही बख्श निवासी जाटवगेट निवासी मो. मुदस्सिर ने बताया कि वह उसकी एकता मार्केट में अल रहीम टैक्सटाइल्स के नाम से फैक्ट्री है।
शुक्रवार शाम वह मस्जिद से नमाज पढ़कर घर आ रहा था। रास्ते में वह पकौड़ी खाने लगा। इसी दौरान इसरार, शावेज व सिराज आए ओर उससे मारपीट शुरू कर दी। उसे बेरहमी से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इसमें उसे गंभीर चोट आई। दो दांत भी टूट गए।
शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुदस्सिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना देहली गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

