मेरठ 5 दिसंबर (आरएनएस )। उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट मवाना ने प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर को पत्र प्रेषित करते हुये बताया कि थाना किठौर 09 माल मुकदमाती वाहनो की नीलामी हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) मेरठ द्वारा समिति का गठन किया गया है। थाना किठौर पर खडे 09 मुकदमाती वाहनो की नीलामी दिनांक 27 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार को समय अपरान्ह 02.30 बजे थाना किठौर परिसर में जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश दिनांक 03 नवम्बर 2025 के क्रम में गठित समिति द्वारा की जायेगी। उक्त समिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा नामित अधिकारी तथा संबंधित थानाध्यक्ष समिति के सदस्य होंगे। उक्त वाहनो की नीलामी उनकी अध्यक्षता में की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

