—- शिक्षक कुम्भकार की भूमिका अदा करते हुए समाज को देता है रोशनी:- राजीव नयन द्विवेदी।
—- समाज को सही दिशा दिखाता है शिक्षक:- देवानंद दूबे।
कुशीनगर, 05 सितम्बर (आरएनएस)। जनपद के हाटा विकास खण्ड के ग्राम भठही राजा जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार को शिक्षक अमित सिंह का आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि शिक्षक अमित सिंह आईआईटी कानपुर में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के बाद विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम आयोजित कर उनको सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षण का अनुभव को साझा करते हुए कहा कि शिक्षको को कक्षा शिक्षण में आईसीटी (कंप्यूटर, डिजिटल उपकरण, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म) का प्रभावी और रचनात्मक उपयोग करने के लिए सिखाया गया। जिससे छात्रों की शिक्षा में सुधार हो और वे अन्वेषण-आधारित सीख सकें। शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता बढ़ाने, छात्रों की प्रगति को समझने और दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता देवानंद दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजीव नयन द्विवेदी व संचालन बिपिन सिंह ने किया। आये सभी अतिथियों को शिक्षक प्रबीर राव ने आभार प्रकट किया। विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक पवन केडिया, खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, भाजपा नेता पवन दुबे, पवन केडिय़ा, चंद्रशेखर सिंह विभागाध्यक्ष मैथ, ममता प्राचार्य, सीमा त्रिपाठी प्रोफेसर, रितेश सिंह, धीरज मिश्रा, अखिलेश वर्मा, विरेन्द्र गुप्ता आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

