कुशीनगर, 05 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के तरयासुजान पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित (25000/ रुपये) के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन मे
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 05 दिसम्बर को तरया सुजान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे 25,000/- रु0 का वांछित इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बबलू उर्फ फकरे आलम पुत्र जहूर साकिन मकान न0 456 कोट थाना कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल (उ0प्र0) का निवासी बताया जा रहा है।अभियुक्त बबलू उर्फ फकरे आलम का अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0- 07/2023 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 (1) डी पशु क्रूरता अधि0 थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, मु0अ0सं0 155/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, मु0 अ0 सं0 49/2022 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना सैया जनपद प0 कमिश्नरेट आगरा, मु0अ0सं0 334/2021 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा शामिल है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, उ0नि0 प्रभात कुमार यादव, का0 दीपक सिंह, का0 रामनिवास यादव, का0 गिरीश कुमार शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

